{"_id":"600dbb1f8ebc3e2e6d571524","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-canter-jind-news-rtk592408569","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
जींद-गोहाना रोड पर निडानी गांव के पास शनिवार शाम को बाइक सवार उकलाना निवासी 53 वर्षीय राजेंद्र को कैंटर चालक ने गाड़ी की चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को राहगीरों की सहायता से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया, मगर उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
हैबतपुर गांव निवासी अश्वनी ने सदर थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि 23 जनवरी को किसी कार्य से कार में सवार होकर भंभेवा गया हुआ था। शाम को करीब साढ़े 5 बजे वापस जींद आ रहा था। जब वह निडानी गांव भगत सिंह मेमोरियल स्कूल के पास पहुंचा तो उसकी कार के सामने एक बाइक सवार जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक कैंटर चालक ने ओवरटेक कर बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह सड़क पर गिर गया। टक्कर मारने के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन सिविल अस्पताल से थोड़ी ही दूर पहुंचते पर राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार राजेंद्र काफी समय से भगत सिंह मेमोरियल स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का काम कर रहा था। जांच अधिकारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।