{"_id":"686f79668789d1e40900e136","slug":"guru-murder-on-guru-purnima-day-two-students-stabbed-the-principal-in-hisar-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुपूर्णिमा के दिन गुरु की हत्या: दो छात्रों ने प्रिंसिपल को घोंपा चाकू, हिसार में दिल दहला देने वाली वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुरुपूर्णिमा के दिन गुरु की हत्या: दो छात्रों ने प्रिंसिपल को घोंपा चाकू, हिसार में दिल दहला देने वाली वारदात
Thu, 10 Jul 2025 02:14 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:14 PM IST
सार
हिसार में प्रिंसिपल जगबीर सिंह की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दो छात्रों ने प्रिंसिपल पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के बास बादशाहपुर गांव में स्थित करतार मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। स्कूल के प्रिंसिपल जगबीर सिंह की दो छात्रों ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने स्कूल परिसर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करतार मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो छात्रों ने प्रिंसिपल जगबीर सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में जगबीर सिंह को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
हांसी के एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रिंसिपल जगबीर सिंह ने दोनों छात्रों को बाल काटकर आने और स्कूल में अनुशासन का पालन करने की सलाह दी थी। इस बात से नाराज होकर दोनों नाबालिग छात्रों ने आवेश में आकर प्रिंसिपल पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने आगे कहा कि दोनों आरोपी छात्र नाबालिग हैं और अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने स्कूल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हत्या के सटीक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा हो पाएगा।