फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike driver Raj Mistry killed in collision with cruiser

Jind News: क्रूजर की टक्कर से बाइक चालक राज मिस्त्री की मौत

Tue, 29 Aug 2023 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bike driver Raj Mistry killed in collision with cruiser
जींद। कंडेला गांव के पास रविवार रात को तेज रफ्तार कू्रजर जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार राज मिस्त्री की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


दालमवाला निवासी हवा सिंह (62) कार्यवश शहर आया हुआ था। रात को वह बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। गांव कंडेला के पास तेज रफ्तार क्रूजर जीप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें हवा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने हवा सिंह को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक राज मिस्त्री का कार्य करता था। सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर फरार जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed