फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike collides with pole, one dead, two injured

Jind News: बाइक खंभे से टकराई एक की मौत, दो घायल

Mon, 17 Feb 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 17 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with pole, one dead, two injured
16जेएनडी40: मृत्तक ऋषभ का फाइल फोटो।
सफीदाें। उपमंडल के गांव बिटानी-रोझला मार्ग पर एक बाइक खंभे के साथ टकरा गई। इस टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा एक बुजुर्ग महिला सहित दो घायल हो गए। मृतक की पहचान गांव बिटानी निवासी ऋषभ (16) के रूप में हुई है। राहगीर ने घटना की सूचना गांव में दी। सूचना पाकर काफी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तीनों घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके भाई शिवम (14) की हालात गंभीर देखते हुए जींद रेफर कर दिया। उनकी दादी का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बिटानी निवासी ऋषभ व शिवम पिछले छह महीने से सफीदों के वार्ड नंबर छह के एक मकान में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहे थे। शनिवार शाम को परिवार से मिलने गांव बिटानी में चल गए थे। रविवार शाम को वे दोनों बाइक पर अपनी दादी को साथ लेकर गांव से सफीदों लौट रहे थे कि गांव बिटानी-रोझला सड़क मार्ग पर उनकी बाइक खंभे में जा टकराई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवम की हालात गंभीर देख नागरिक अस्पताल जींद रेफर कर दिया। वहीं उनकी दादी का इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed