फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike collided with tree near Budhakheda village in Jind, woman died

Jind News: बुढ़ाखेड़ा के पास पेड़ से बाइक टकराई, महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल

Wed, 30 Nov 2022 10:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Nov 2022 10:23 AM IST
सार

मृतका की पहचान पानीपत निवासी रीना के तौर पर हुई है। हादसे में महिला का पति और दो बच्चे घायल हो गए। सफीदों सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bike collided with tree near Budhakheda village in Jind, woman died
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के सफीदों कस्बे के बुढ़ाखेड़ा गांव के पास बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें एक महिला की मौत तथा तीन अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर सफीदों सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सोमवार देर सांय पानीपत के लक्ष्मी नगर निवासी रीना (30) अपने पति सतीश और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार को उपमंडल सफीदों के गांव ढाठरथ में अपनी बहन से मिलकर वापस पानीपत जा रही थी। गांव बुढ़ाखेड़ा के पास सड़क किनारे पड़े पेड़ से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल व उस पर सवार चारों लोग सड़क पर आ गिरे तथा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने रीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सफीदों सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed