फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Big contribution of youth in nation building: Suresh Jain

राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का बड़ा योगदान : सुरेश जैन

Thu, 25 Jan 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 25 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Big contribution of youth in nation building: Suresh Jain
रेवाड़ी। भारत विकास परिषद एवं इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर विश्वविद्यालय के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सुरेश जैन ने कहा कि देश का युवा एक बहुत बड़ी संपत्ति है और युवा आज बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वही हमारा भविष्य बनेंगे और युवा देश का आधार है और युवा ही देश को आगे बढ़ाने वाले हैं। मुख्य वक्ता ने कहा कि युवा बहुत ही ऊर्जावान है और बहुत ही उत्साही है युवा ही सामाजिक सुधार और समाज में सुधार ला सकता है। राष्ट्र का भविष्य युवाओं के सर्वांगीण विकास में निहित है और युवा पीढ़ी का जहां समाज के प्रति दायित्व है। इसलिए युवक युवतियां स्वयं को चरित्रवान बनाएं तभी वे समाज की प्रगति में सहायता कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा की जाति, पंथ, लिंग, नस्ल और अन्य भेदभाव के बावजूद सभी को सामान आसन प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाई भतीजा- वाद और पक्षपात के कई अन्य मुद्दे हैं जो देश की वास्तविक प्रतिभा को खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगोष्ठी में मुख्य वक्ता सुरेश जैन राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारत विकास परिषद रहे। संगोष्ठी की शुरुआत सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित करने और पुष्प अर्पित करने से हुआ। संगोष्ठी में स्वागत भाषण कुलसचिव डॉक्टर प्रमोद कुमार ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed