{"_id":"6af8947801310caaf200f28d","slug":"bhiwani-and-charkhi-dadri-emerge-as-champions-in-sepaktakraw-competition-jind-news-c-17-roh1007-954006-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेपकटकरा प्रतियोगिता में भिवानी और चरखी दादरी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेपकटकरा प्रतियोगिता में भिवानी और चरखी दादरी चैंपियन
विज्ञापन
रोहतक। रुड़की के यश कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 13 से 15 नवंबर तक अस्मिता राज्य सेपकटकरा प्रतियोगिता आयोजित हुई। रेगु इवेंट में भिवानी और चरखी दादरी की टीमों ने विभिन्न वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग के रेगु इवेंट में भिवानी की टीम चैंपियन बनी। सोनीपत दूसरे स्थान पर रहा जबकि चरखी दादरी और झज्जर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
जूनियर वर्ग में चरखी दादरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। सोनीपत दूसरे और महेंद्रगढ़ व भिवानी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में भी चरखी दादरी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। भिवानी दूसरे और सोनीपत व झज्जर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधिकरण और खेलो इंडिया के अस्मिता उपक्रम के तहत आयोजित की गई। इसका उद्देश्य महिलाओं को सेपकटकरा खेल में आगे बढ़ने के अवसर देना है। प्रतियोगिता में 15 जिलों की करीब 200 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
हरियाणा सेपकटकरा एसोसिएशन के महासचिव शमशेर सिंह सरोहा ने बताया कि इसमें रेगु, क्वाड और डबल इवेंट के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय सेपकटकरा फेडरेशन के कार्यकारी सदस्य भूपेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सह सचिव मूर्ति हुड्डा और कार्यकारी सदस्य सुनील कुमार मौजूद रहे। चयन समिति संयोजक नरेश कुमार ढिल्लों और रेफरी आयोग के चेयरमैन दशरथ रंगा भी उपस्थित थे।
सब जूनियर वर्ग में झज्जर ने पलवल, रोहतक ने हांसी, करनाल ने पानीपत को हराया
प्रतियोगिता के क्वाड इवेंट में भी टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। सीनियर वर्ग में चरखी दादरी ने करनाल को हराया, महेंद्रगढ़ ने जींद को और भिवानी ने रोहतक को शिकस्त दी। जूनियर वर्ग में चरखी दादरी ने झज्जर, रोहतक ने पानीपत और भिवानी ने पंचकूला को हराया। वहीं, सब जूनियर वर्ग में झज्जर ने पलवल, रोहतक ने हांसी, करनाल ने पानीपत और भिवानी ने रेवाड़ी को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।