{"_id":"65cfa65cdd3bb7a1160c946d","slug":"bhanwala-khaps-grand-conference-in-kukanda-tomorrow-jind-news-c-199-1-jnd1001-113098-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भनवाला खाप का कुकंडा में महासम्मेलन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भनवाला खाप का कुकंडा में महासम्मेलन कल
Fri, 16 Feb 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
16जेएनडी07: भनवाला खाप के प्रवक्ता किताब सिंह भनवाला।
जींद। भनवाला खाप के प्रवक्ता किताब सिंह भनवाला ने बताया कि वर्ष 2017 से हर वर्ष भनवाला खाप के महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। खाप के जितने भी गांव हैं उनमें बारी-बारी से यह सम्मेलन आयोजित किया जाता है। इस बार का यह सम्मेलन 18 फरवरी को कैथल जिले के कुकंडा गांव में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन सम्मेलनों में भनवाला खाप के प्रत्येक गांव से लोग भाग लेंगे और समाज की भलाई पर विचार-विमर्श करेंगे। भनवाला खाप से संबंधित किसी भी फील्ड में उपलब्धि प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए भी प्रचार-प्रसार का काम किया जाता है। विशेष कर शिक्षा पर जोर देते हुए प्रतिभाशाली छात्रों को हर प्रकार से आर्थिक सहयोग किया जाता है।