{"_id":"697503f5ccadb03379028b62","slug":"belrakha-school-students-perform-brilliantly-in-the-buniyaad-level-1-exam-jind-news-c-199-1-jnd1010-147498-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बुनियाद लेवल-1 परीक्षा में बेलरखा स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बुनियाद लेवल-1 परीक्षा में बेलरखा स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
Sat, 24 Jan 2026 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
24जेएनडी29: विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए अध्यापक। स्रोत संस्थान।
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा के विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल-1 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे निरंतर अभ्यास, मार्गदर्शन और अनुशासित अध्ययन रहा है। उन्होंने कहा कि बुनियाद मिशन का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।
प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि बुनियाद मिशन हरियाणा सरकार की एक परिवर्तनकारी योजना है। इस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को आगामी चरण में शामिल किया जाएगा जहां उन्हें नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन समिति के सीनियर विंग प्रधान अमित कुमार और जूनियर विंग प्रधान बलविंदर शर्मा ने भी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य बलजीत गोयत के कुशल नेतृत्व में ग्रामीण आंचल का यह विद्यालय निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। इस सफलता से न केवल बेलरखा गांव बल्कि पूरे जींद जिले को गर्व महसूस हुआ है।