फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   basmati paddy sold up to 4931 rupees highest rate in season

Jind News: 4931 रुपये तक बिकी बासमती धान, सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रेट

Sat, 14 Jan 2023 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
basmati paddy sold up to 4931 rupees highest rate in season
उचाना। बासमती धान में बीते कुछ दिनों से तेजी निरंतर जारी है। मार्केट कमेटी में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार इन दिनों 4291 रुपये से लेकर 4931 रुपये प्रति क्विंटल तक बासमती धान प्राइवेट बोली पर खरीदी गई। बीते सीजन में इन दिनों भाव 3125 रुपये से 3651 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे थे। इस साल आवक भी अधिक हुई है तो भाव भी बीते साल से अधिक मिलने से किसानों को आर्थिक रूप से फायदा हो रहा है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने बताया कि अब तक 360377 क्विंटल बासमती धान की आवक हो चुकी है। बीते सीजन में अब तक 254840 क्विंटल की आवक हुई थी। इस साल बीते सीजन के मुकाबले 105537 क्विंटल बासमती धान मंडी अधिक पहुंची है। ऐसे ही धान 1509 भी बीते साल की अपेक्षा 56420 क्विंटल अधिक मंडी पहुंची। धान 1509 के भाव भी बीते साल से अधिक किसानों को मिले। भाव बढ़ने से मार्केट कमेटी की मार्केट फीस में भी बढ़ोतरी हुई है। किसान सूरजमल, जगरूप, राजा, बीरभान ने कहा कि इस साल बासमती, धान 1509 के भाव बीते सीजन से अधिक मिल रहे हैं। भाव अधिक होने से किसानों को आर्थिक रूप से फायदा हुआ है। कई सालोंबाद धान के हर किस्म के भाव किसानों को अधिक मिल रहे हैं। भाव ऐसे ही बढ़ते रहे तो किसान को आर्थिक रूप से फायदा होता रहेगा। इस बार धान की फसल किसानों के लिए फायदे वाली रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed