फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Baroli visited the Kalvan migratory bird conservation site and said, "The biodiversity is amazing."

Jind News: कालवन प्रवासी पक्षी संरक्षण स्थल पहुंचे बड़ौली, बोले-जैव विविधता अद्भुत

Wed, 28 Jan 2026 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Baroli visited the Kalvan migratory bird conservation site and said, "The biodiversity is amazing."
27जेएनडी07: पक्षी संरक्षण स्थल का भ्रमण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली। संवाद। - फोटो : अमर उजाला
नरवाना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली गणतंत्र दिवस पर कालवन गांव स्थित महर्षि दयानंद प्रवासी पक्षी संरक्षण स्थल एवं देवभूमि कालवन प्रवासी पक्षी सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने यहां आने वाले विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों को देखा। ग्रामीणों व पक्षी प्रेमियों से संरक्षण से जुड़ी समस्याओं व सुझावों की जानकारी ली। कहा, जैव विविधता अद्भुत है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोहनलाल बडोली ने कहा कि गांव की की ओर से प्रवासी पक्षियों के संरक्षण के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय है। यहां हिमालय पर्वत को पार कर आने वाली अनेक दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलते हैं जो इस क्षेत्र की जैव विविधता को और भी विशेष बनाते हैं। उन्होंने कहा कि स्थल की सुंदरता और पर्यटकों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए मिले सुझावों पर भविष्य में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में दुनिया ने भारत की शक्ति को देखा है। तीनों सेनाओं की क्षमता, आधुनिक हथियार और उन्नत तकनीक यह दर्शाती है कि भारत आज एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बन चुका है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प जनता के सहयोग से अवश्य पूरा होगा। वहीं कांग्रेस की ओर से जी राम जी योजना के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पहले इस योजना का उद्देश्य समझना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन्होंने कभी भगवान राम को काल्पनिक बताया वही आज राम के नाम से जुड़ी योजनाओं का विरोध कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है। जिससे मजदूरों की सालाना आय में करीब 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी बात का दर्द कांग्रेस को है।

27जेएनडी07: पक्षी संरक्षण स्थल का भ्रमण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली।  संवाद।

27जेएनडी07: पक्षी संरक्षण स्थल का भ्रमण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली। संवाद।- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed