{"_id":"68e1670e86cdc005ac08ce02","slug":"barauli-raised-questions-on-the-internal-fight-and-factionalism-in-the-congress-jind-news-c-199-1-sroh1009-141995-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बड़ौली ने कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई और गुटबाजी पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बड़ौली ने कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई और गुटबाजी पर उठाए सवाल
Sat, 04 Oct 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
04जेएनडी14: नगर परिषद वाइस चेयरपर्सन अर्चना शर्मा को पुत्र होने की खुशी में आयोजित कार्यक्रम मे
जींद। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस राज्य में भाजपा की तीन बार सरकार बन जाती है। वहां पर कांग्रेस का पूरी तरह से खात्मा होता है। यह बात उन्होंने नगर परिषद वाइस चेयरपर्सन अर्चना शर्मा के अर्बन एस्टेट स्थित निवास पर कही। यहां बड़ौली ने वाइस चेयरपर्सन को पुत्र होने पर आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद कांग्रेस धरातल से साफ हो चुकी है। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस की ओर से विधायक दल का नेता और प्रदेशाध्यक्ष के चयन पर बधाई देते हुए कहा कि यह काफी संघर्ष का परिणाम है। बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की जनता जागरूक है। कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई समाप्त नहीं हुई है। आज भी कांग्रेस के हर नेता की खिंचतान जारी है। उन्होंने कुमारी सैलजा के नाम पर चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि सैलजा अकेली नहीं हैं और भी कई नेता हैं। उन्होंने अशोक तंवर और उदयभान के संदर्भ में कांग्रेस की गुटबाजी पर सवाल उठाए। हरीश शर्मा, हरविंद्र कौशिक, डाॅ. राज सैनी, डाॅ. अनुराधा सैनी, कुलदीप रंधावा आदि मौजूद रहे।