{"_id":"66281750773fcc4ab4098ac4","slug":"bank-employee-accused-of-raping-a-minor-sent-to-jail-jind-news-c-199-1-sroh1009-116138-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी बैंककर्मी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी बैंककर्मी को जेल भेजा
Wed, 24 Apr 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 24 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
जींद। नाबालिग को बहला फुसलाकर निसिंग लेजाकर दुष्कर्म करने के आरोपी गौरव को सदर थाना सफीदों ने एक दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस को 4 अप्रैल को दी शिकायत में किशोरी ने बताया था कि 2 अप्रैल को निसिंग बैंक में कार्यरत एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ निसिंग ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर गांव के नजदीक छोड़ दिया। इस मामले में सदर थाना सफीदों पुलिस ने गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। एएसआई महेंद्र सिहाग ने बताया कि आरोपी को पकड़कर अदालत में पेश करने के बाद एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड पूरी होने के बाद उसे मंगलवार को जिला जेल भेज दिया गया।
छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक नामजद
जींद। सफीदों थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को करनाल के होटल में ले जाकर तीन दिन तक दुष्कर्म करने पर महिला थाना पुलिस ने पानीपत जिले के कवी गांव निवासी मोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर महिला थाना करनाल भेज दी है।
सफीदों थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि वह करनाल में कोचिंग लेने के लिए जाती है। इस दौरान उसकी जान-पहचान पानीपत जिले के कवी गांव निवासी मोहित के साथ हुई। मोहित उसको अपने झांसे में लेकर होटल ले गया और वहां पर तीन दिन तक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना प्रभारी एसआई मुकेश ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मोहित के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर करनाल महिला थाना भेज दी गई है।