{"_id":"653c04e7e2f4103b7d08b4e4","slug":"bangars-son-manu-won-bronze-medal-in-shot-put-jind-news-c-199-1-jnd1001-7931-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बांगर के बेटे मनु ने शॉट पुट में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बांगर के बेटे मनु ने शॉट पुट में जीता कांस्य पदक
Sat, 28 Oct 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। बांगर का बेटा मनु बेशक पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल से चूक गया हो लेकिन कांस्य पदक जीत कर बांगर का नाम देश, विदेश में रोशन करने काम किया। शुक्रवार को चीन में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में मनु के मैच पर परिवार, गांव के लोगों की नजर थी। भारतीय समय अनुसार दोपहर एक बजे मनु का मैच शुरू हुआ। टीवी न चलने के चलते मोबाइल पर ये मैच ग्रामीणों, परिवार वालों ने देखा। सुबह मनु के एशियन गेम्स में मेडल जीतने की दादा खेड़ा पर हवन करके कामना की गई। शॉट पुट के फाइनल मुकाबले में अलग-अलग देशों के सात खिलाड़ी पहुंचे। मनु ने 14.09 मीटर तक गोला फेंक कर शॉट पुट में कांस्य पदक पक्का किया। मनु ने चीन की धरती पर भारत देश, हरियाणा, बांगर का नाम रोशन करने का काम किया। मनु के मेडल जीतने की खुशी गांव के लोगों ने मनाई। मनु के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
मनु के पिता कुलदीप, चाचा प्रदीप खटकड़, अशोक आर्य ने कहा कि शॉट पुट में मनु को पूरा यकीन पदक जीतने का था। बेशक गोल्ड से चूक गया हो लेकिन कांस्य पदक जीतकर गांव का नाम पूरे देश, विदेशों तक में रोशन करने का काम किया है। जब चीन से मनु लौटेगा तो जोरदार स्वागत किया जाएगा। मनु निरंतर गांव का नाम खेलों में रोशन करने का काम कर रहा है।
मनु के पिता कुलदीप ने बताया कि मनु 2017 यूथ एशियन पैरा गेम्स में 200 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीत चुका है। ये गेम्स दुबई में हुए थे। 2018 में ज्वेलिन थ्रो को छोड़ कर शॉट पुट अभ्यास मनु ने शुरू कर दिया। शुरूआत में उसकी दौड़, जैवलिन थ्रो में रुचि थी लेकिन 2020 ओलंपिक में स्पोर्ट्स कैटगरी एफ-37 में जैवलिन खेल नहीं होने पर शॉट पुट का अभ्यास वो करने लगा।