फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bangars daughters wrote a letter to the pm in his mind

बांगर की बेटियों ने चिट्ठी में लिखी प्रधानमंत्री मन की बात

Thu, 05 Dec 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
bangars daughters wrote a letter to the pm in his mind
तेलंगाना में दुष्कर्म के बाद पशु चिकित्क की हत्या के रोष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी च? - फोटो : Jind
हैदराबाद में पशु चिकित्सक को सामूहिक दुष्कर्म के बाद जलाकर मारने की घटना को लेकर एसडी महिला कॉलेज की छात्राओं ने चिट्ठी के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह को अपने मन की बात लिखी। छात्राओं ने चिट्ठी के माध्यम से पशु चिकित्सक से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को फांसी देने की मांग की है, ताकि इस तरह की घिनौनी हरकत भविष्य में नहीं हो। उन्होंने कहा कि इस तरह की वारदातों पर कड़ा कानून बनाने पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन

छात्रा कविता, दीपिका, कुसुम, पूनम, पिंकी ने कहा कि अगर इस तरह की घटना में शामिल नाबालिग भी हो तो उस पर किसी तरह का रहम नहीं किया जाए। दुष्कर्म जैसी घटना में कोई भी शामिल हो उसको फांसी दी जाए ताकि ऐसा करने वालों के मन में कानून को लेकर डर बने। इस तरह की वारदात कम होने की बजाए निरंतर बढ़ रही है। यह तब ही कम होगी जब कड़ा कानून बनेगा। छात्राओं ने कहा कि ऐसे दरिंदों का कोई धर्म व कौम नहीं होती है। हैदराबाद में जो घटना घटी है उससे पूरा देश सदमे में है। इस तरह के अपराध में कोई भी शामिल हो उसको बख्शा नहीं जाए। महिला उत्पीड़न को लेकर कड़े कानून देशभर में बने ताकि महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। इस तरह की घटना होने हर अभिभावकों के मन में अपनी बेटियों के लिए चिंता बनी रहती है। संसद में दुष्कर्मी के आरोपी को तुरंत फांसी दिए जाने का कानून पास होना चाहिए। प्राचार्य आरके जैन ने कहा कि कॉलेज की छात्राओं ने पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिख कर अपने मन की बात लिखी है। दुष्कर्म पर कड़ा कानून व दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा देने की बात चिट्ठी में छात्राओं ने लिखी है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed