फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Balaji Hospital charged with charging more than the rate

बालाजी अस्पताल पर रेट से अधिक फीस वसूलने के आरोप

Fri, 21 May 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Balaji Hospital charged with charging more than the rate
रोहतक रोड स्थित बालाजी अस्पताल में शुक्रवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम ने दबिश दी। टीम को शिकायत मिली थी कि बालाजी अस्पताल में कोरोना मरीजों से फीस के नाम पर अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। प्रशासन ने कोरोना मरीजों से फीस वसूलने के लिए जो रेट निर्धारित किए हैं, उससे अधिक फीस वसूली जा रही थी। टीम ने अस्पताल का रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है। फिलहाल टीम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। जांच के बाद ही इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना के प्रशासनिक नोडल अधिकारी एवं रोडवेज महाप्रबंधक बिजेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि रोहतक रोड स्थित बालाजी अस्पताल में कोरोना मरीजों से निर्धारित फीस से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद शाम को लगभग छह बजे स्वास्थ्य अधिकारियों को साथ लेकर बिजेंद्र हुड्डा ने अस्पताल में दबिश दी। इसके बाद टीम ने अस्पताल के रिकार्ड को अपने कब्जे में लिया। हुड्डा ने बताया कि फिलहाल टीम अपनी जांच कर रही है। अधिक फीस वसूलने का फिलहाल ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। टीम जांच कर रही है। जांच के बाद ही इसमें आगे कुछ कहा जा सकता है। बालाजी अस्पातल की संचालक डॉ. रजनीश जैन ने कहा कि किसी ने सीएम विंडो पर अधिक पैसे लेने की शिकायत की थी। हमने अपना सारा रिकार्ड टीम को दिखा दिया है। सभी की फोटो कॉपी टीम को दे दी है। किसी से ज्यादा पैसे नहीं ले रहे हैं। काउंटर पर इलाज की रेट लिस्ट डिस्प्ले की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed