{"_id":"68d1980e2014f1c5420c5254","slug":"badhana-village-has-been-without-drinking-water-for-13-days-villagers-met-the-mla-jind-news-c-199-1-sroh1009-141356-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बधाना गांव में 13 दिन से नहीं मिल रहा पेयजल, विधायक से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बधाना गांव में 13 दिन से नहीं मिल रहा पेयजल, विधायक से मिले ग्रामीण
Tue, 23 Sep 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी11: नगूरां गांव में पीने के पानी की किल्लत को लेकर विधायक से मिलने जाते बधाना के ग्रामी
जींद। बधाना गांव में 13 दिन बीतने के बाद भी पेयजल किल्लत का समाधान नहीं हुआ है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इतने दिन में सबमर्सिबल की केबल तक भी नहीं खरीद पा रहे हैं। इसके कारण ग्रामीणों को खेतों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस समस्या के चलते सोमवार को ग्रामीण विधायक देवेंद्र अत्री से मिले।
ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। इसके चलते ग्रामीण समाजसेवी रामकरण के नेतृत्व में विधायक देवेंद्र अत्री से नगूरां गांव में मिले। जहां विधायक ने जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की गांव में पेयजल को लेकर आ रही समस्या का समाधान किया जाए।
ग्रामीण बिंद्र, नरेश, अजय, पवन कुमार, विकास, राजेश, सुदेश, मीना, निर्मला, मुकेश, बिमला ने कहा कि 13 दिन बीतने के बाद भी विभागीय अधिकारी एक केबल नहीं खरीद सके। इसके अतिरिक्त नहरी पानी के लिए रखी मोटर भी नहीं चलाई जा रही है। विभागीय अधिकारी खानापूर्ति के लिए गांव में कुछ ही टैंकर पानी के भेजते हैं।
विज्ञापन
इनके कारण गांव में महिलाओं को लाइनों में लगकर पानी लेना पड़ता है। इन टैंकरों से आधे गांव को भी पानी नहीं मिलता। वह कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन अधिकारी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं कर रहे। ग्रामीणों ने सरकार तथा विभाग के खिलाफ रोष जताया।
वर्जन
बधाना गांव में सबमर्सिबल मोटर की केबल जली हुई है। यह मामला उनके संज्ञान में है। इसको लेकर एसडीओ की जिम्मेदारी लगाई है। जल्द ही ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए केबल लगवाई जाएगी। ग्रामीणों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -भानू प्रकाश एक्सईन जनस्वास्थ्य विभाग जींद।