{"_id":"694066dbb55cd0c6b1008f3b","slug":"awareness-campaigns-were-conducted-to-keep-the-canal-water-free-from-pollution-jind-news-c-199-1-jnd1010-145470-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नहरों के जल को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नहरों के जल को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
15जेएनडी32: छात्राओं को शपथ दिलाते टीम के सदस्य। स्रोत स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। नहरों के जल को प्रदूषण मुक्त रखने के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने सुनो नहरों की पुकार मिशन टीम सोमवार को पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना में पहुंची। प्राचार्य सुनील नेहरा ने विद्यार्थियों को जल को बचाने और उसे प्रदूषित न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्राध्यापिका स्वीटी ने किया।
टीम में वाटर सर्विसेस फीडर डिवीजन रोहतक से कार्यकारी अभियंता रामनिवास, मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ जसमेर सिंह, साइकिलिस्ट मुकेश नानकवाल और रक्तदाता अजय हुड्डा, सुदेश देवी शामिल थे।
सुनो नहरों की पुकार मिशन के संस्थापक मुख्य संरक्षक एवं जाट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. समेर सिंह ने बताया कि आज के समय की बड़ी मांग जल स्रोतों को बचाना और उन्हें प्रदूषण मुक्त रखना है। इस कार्य में विद्यार्थी सबसे बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हम जाने अनजाने में बहुत तरह का सामान नहरों के जल में प्रवाहित कर देते हैं जिससे हमारे इस पेयजल का प्रदूषण स्तर बढ़ता जा रहा है जो कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता जा रहा है इसलिए हमें इस जल को साफ रखने के लिए जागरूक बनना होगा।
उन्होंने बताया कि हम पूजा पाठ के बाद का समान हो या कोई भी समान हो हमें जल में नहीं डालना चाहिए। कार्यकारी अभियंता रामनिवास ने बताया कि पिछले दो-तीन दशकों से नदियों में भी पानी की कमी होती जा रही है। इस मौके पर नहर विभाग से जेई दीपक, नसीब, विजय, मनीष के अलावा स्कूल से प्राध्यापक पिंकी कुंडू, स्वीटी, सुभाष सैनी, हंसराज, अजीत सिंह, प्रवीण कुमार, शंकर भारद्वाज, मंजू बाला, सीमा ,रेनू, ऋतुराज और भावना मौजूद रहे।