{"_id":"694c2a528e6a0cb1090a1078","slug":"awareness-campaign-conducted-in-dhanda-kheri-to-prevent-tuberculosis-jind-news-c-199-1-jnd1010-145910-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ढांडा खेड़ी में टीबी से बचाव के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ढांडा खेड़ी में टीबी से बचाव के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
24जेएनडी05 : ढांडा खेड़ी गांव में ग्रामीणों को पंपलेट के माध्यम से बीमारी के प्रति जागरुक करते
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला की ओर से ढांडा खेड़ी गांव में टीबी और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। एमपीएचडब्ल्यू सुशील शर्मा और सुनीता कुमारी ने नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विभिन्न सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान टीबी से संबंधित जागरूकता पंफ्लेट भी वितरित किए गए।
सुशील शर्मा और सुनीता कुमारी ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक कीटाणु से फैलती है। यह बीमारी किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को हो सकती है। उन्होंने कहा कि टीबी फेफड़ों को प्रभावित करती है। उन्होंने मरीजों को संतुलित आहार लेने, नियमित दवा सेवन करने, धूम्रपान और शराब से दूरी बनाए रखने की सलाह दी।