फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Automobile Complex in Uchana

Jind News: उचाना में बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

Wed, 05 Mar 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Automobile Complex in Uchana
04जेएनडी27-नगर पालिका में आयोजित बजट को लेकर मीटिंग।  संवाद
उचाना। नगर पालिका उचाना की वार्षिक मीटिंग बजट 2025-26 को लेकर हुई। बैठक के बाद साधारण मीटिंग भी हुई। शहर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के साथ-साथ शहर में पार्क और खेल स्टेडियम निर्माण की मांग भी पूरी हो सकती है।
विज्ञापन

गर पालिका प्रधान विकास काला ने बताया कि 2025-26 का बजट 12 करोड़ 22 लाख 16 हजार 525 रुपये का है। अनुमानित जो खर्च नगर पालिका का है वह 11 करोड़ 74 लाख 82 हजार रुपये है। वार्षिक बैठक थी, जिसमें पार्षदों ने हिस्सा लिया। उचाना को साफ सुथरा बनाने के लिए सफाई की मांग रखी गई है। जो गलियां हैं, उसके निर्माण की मांग भी की है। उचाना में शॉपिंग काम्प्लेक्स बने इसको लेकर जमीन की तलाश की जा रही है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स उचाना में बने उसको लेकर जो उचाना कलां में राजकीय स्कूल और तालाब के बीच जो जगह खाली है, वहां पर मिनी स्टेडियम बनाने की तैयारी की जा रही है। शहर में पार्क बनाने के लिए भी सरकार ने अनुमति लेंगे कि जमीन खरीद कर नगर पालिका शहर में पार्क बनाए। पार्क को लेकर बजट नहीं है। जमीन खरीदने के लिए नगर पालिका के पास खुद की जमीन भी नहीं है। नगर पालिका या तो जमीन खरीदे या किसी विभाग से खरीदे। शहर में पार्क बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। लडक़े और लड़कियों के लिए लाइब्रेरी का निर्माण करवाया जा रहा है जो जल्द शुरू हो जाएगी। ऑडिटोरियम है जिसका प्रपोजल चला हुआ है वह भी जल्द ही शुरू करवाया जाएगा। गलियों और स्वागत द्वार के जो काम हैं वह निरंतर चल रहे हैं। नगर पालिका सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि बजट की जो कार्रवाई थी उसको पूरा करने के लिए वार्षिक मीटिंग का आयोजन किया गया। वर्ष 2025-26 के लिए बजट को तैयार किया है। भविष्य में भी उचाना नपा एरिया में विकास की रफ्तार को बढ़ाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed