{"_id":"67ed96ede397291cf4025fc1","slug":"autism-is-a-neurological-disease-dr-ashutosh-jind-news-c-199-1-jnd1002-132505-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटिज्म एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है : डॉ. आशुतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटिज्म एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है : डॉ. आशुतोष
Thu, 03 Apr 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी17-विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर अपनी पेंटिंग के साथ दिव्यांग बच्चे। संवाद
जींद। दर्पण कम्युनिकेशन सोसाइटी ने दर्पण रिहैबिलिटेशन सेंटर और स्पेशल स्कूल में विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया। संस्थान निदेशक डॉ. आशुतोष ने कहा कि ऑटिज्म एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है। इसके लक्षण बचपन में ही दिखने लगते हैं। इससे पीड़ित बच्चे में किसी काम को सीखने, किसी से संचार करने और काम करने की क्षमता कम के लक्षण होते हैं। उनका व्यवहार सामान्य बच्चों की तुलना में अलग होते हैं। जन्म के एक साल बाद ही इस बीमारी के लक्षण दिखने लग जाते हैं।
साइकोलॉजिस्ट डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि ऑटिज्म से पीड़ित बच्चे को आंखों से संपर्क करने में परेशानी होती है। इस बीमारी से पीड़ित बच्चे अक्सर आंखों को आपकी तरफ नहीं घुमाते हैं। अगर आप उनको देखते भी हैं तो वह संपर्क नहीं करते हैं। वह किसी को देखकर मुस्कराना या हाथ मिलाना जैसी काम नहीं कर पाते हैं। ऐसा उनके दिमाग के सही तरीके से विकास नहीं होने के कारण होता है। कार्यक्रम में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में गुलाब सिंह प्रथम, ज्योति द्वितीय और समीक्षा तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर डॉ. राजेश्वर, जयपाल, सोनिका, जगदीश, देवेंद्र, अमित, दीप्ति, मीनू शर्मा, भारती, अंकित, काजल, सुनैना, सुमित, राजरानी, नवनीत कौर और सतविंदर सिंह भी मौजूद रहे।