{"_id":"68e8051eee3721006908aeff","slug":"attempt-to-throw-shoe-at-cji-is-an-attack-on-democracy-rishi-pal-jind-news-c-199-1-sroh1009-142225-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजेआई पर जूता फेंकने की कोशिश लोकतंत्र पर हमला : ऋषिपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजेआई पर जूता फेंकने की कोशिश लोकतंत्र पर हमला : ऋषिपाल
Fri, 10 Oct 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी02: हैबतपुर गांव में पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर। स्रोत : क
- फोटो : मिहींपुरवा-बिछिया मार्ग पर रास्ता पार करता हाथियों का झुंड।
जींद। कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने सीजेआई बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की घटना की निंदा की। उन्होंने इसे न केवल देश की न्याय व्यवस्था पर हमला बताया बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ एक खतरनाक संकेत करार दिया।
ऋषिपाल ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के खिलाफ केंद्र सरकार से तत्काल सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार हाल ही में एक वकील ने सर्वोच्च न्यायालय में कार्रवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश की ओर जूता फेंकने की कोशिश की थी। इस घटना ने पूरे देश में सनसनी फैला दी।
देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन मुख्य न्यायाधीश पर इस प्रकार का हमला निंदनीय ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाला प्रयास है। यह घटना दर्शाती है कि कुछ तत्व न्याय प्रणाली की गरिमा को ठेस पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
इस तरह की घटनाएं न केवल मुख्य न्यायाधीश के सम्मान को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि न्याय की उम्मीद लगाए बैठे लाखों लोगों की भावनाओं को भी आहत करती हैं। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन पवन दुहन, जयसिंह, रामप्रसाद सरपंच, बलवंत, डॉ. राजबीर लोहान,इशाक भट्टी,जेपी रूहील मौजूद रहे।