{"_id":"57c08e284f1c1bd539d4f2ac","slug":"attapt-to-murder-in-collage-campus-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय में छात्र पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय में छात्र पर चाकू से हमला
jind
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए पुलिस।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार दोपहर को हथियारबंद युवकों ने कैंटीन के बाहर एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। घायल विद्यार्थी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायल छात्र ने बताया कि हमलावर युवकों ने उस पर चाकू से वार किया है। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को नामजद करके 20-25 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव जामनी हिसार निवासी अनिल राजकीय कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। शुक्रवार को वह क्लास लगाकर अपने साथी गांव उगालन निवासी नीरज के साथ कॉलेज परिसर में बनी कैंटीन के पास बैठा था। तभी खटकड़ निवासी बबलू, गांव जाजवान निवासी रोहित, साहिल लोहान, अपोलो रोड निवासी दारा अपने 20-25 साथियों के साथ डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर कॉलेज के अंदर घुस आए। इतनी संख्या में हथियारबंद युवकों को देखकर कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। इस दौरान युवकों ने पहुंचते ही बीए प्रथम वर्ष के छात्र अनिल को पकड़ लिया और पहले तो उसकी पिटाई की। इसके बाद एक युवक ने अपने पास मौजूद चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बाद में घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घायल छात्र अनिल को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने छात्र अनिल की शिकायत पर गांव खटकड़ निवासी बबलू, गांव जाजवान निवासी रोहित, साहिल लोहान, अपोलो रोड निवासी दारा अपने 20-25 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीसीआर के जाते ही कॉलेज में घुसे हमलावर
घायल छात्र अनिल ने बताया कि उस पर हमला होने के थोड़ी देर पहले ही कालेज में पुलिस की पीसीआर तैनात थी, लेकिन इसी दौरान पीसीआर थोड़ी देर के लिए बाहर चली गई तो इसी दौरान युवक हथियारों से लैस होकर कालेज के अंदर घुस गए और उस पर हमला कर दिया।
कॉलेज के अंदर घुसकर छात्र पर चाकुओं से हमला किया है। चार आरोपियों को नामजद करके 20-25 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- जगबीर सिंह, चौकी प्रभारी सिविल लाइन
नशे में धुत्त युवक घुसा कॉलेज में, पुलिस कर्मी को आई चोट
छात्र अनिल पर हमला होने के थोड़ी ही देर के बाद एक नशे में धुत्त युवक कॉलेज के अंदर घुस गया। युवक कॉलेज परिसर में बनी स्टेज पर पहुंच गया और तेज आवाज में गाने गाना शुरू कर दिया और नाचने लगा। युवक की इस गतिविधि को देखकर छात्रों की भीड़ जुट गई। इस दौरान कॉलेज में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसको हटाने का प्रयास किया तो उन पर ही हमलावर हो गया। इसी दौरान एसपी कार्यालय के सिक्योरिटी ब्रांच में तैनात सिपाही सुरेश कुमार वहां पर पहुंच गया और हंगामा कर रहे युवक को काबू कर लिया। लेकिन इसी दौरान नशे में धुत्त युवक ने सिपाही सुरेश को धक्का दे दिया और वह स्टेज से नीचे गिर गया और उसके पांव में फैक्चर आ गया। इसके बाद सिपाही सुरेश को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन बाद में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।