फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attack on youth returning with wedding procession, two injured including driver

Jind News: बरात लेकर लौट रहे युवकों पर हमला, चालक समेत दो घायल

Sun, 26 Nov 2023 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Attack on youth returning with wedding procession, two injured including driver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। सच्चाखेड़ा गांव के पास बरात लेकर लौट रही गाड़ी पर हमला कर तोड़फोड़ व मारपीट करने पर सदर थाना पुलिस ने एक युवक को नामजद कर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


गांव उचाना खुर्द निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव गढ़ी से बरात लेकर कुछ लोगों के साथ गांव खेड़ी मसानिया से लौट रहा था। गांव सच्चाखेड़ा के पास कार सवार युवकों ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया और उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। जब उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसे व रोहित को नीचे उतार लिया और उन पर हमला कर घायल कर दिया। जिसमें दोनों को काफी चोटें आईं। अंकित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गांव इस्माइलपुर निवासी आर्यन व उसके साथी थे। सदर थाना नरवाना पुलिस ने अंकित की शिकायत पर आर्यन को नामजद कर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed