फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attack on father and son going to the farm, case filed

खेत में जा रहे बाप-बेटे पर किया हमला, मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Oct 2021 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Attack on father and son going to the farm, case filed
जींद। राजपुरा भैण गांव में कुछ युवकों ने बाप-बेटे पर खेत में जाते समय रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वो घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गांव के ही चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजपुरा भैण गांव निवासी प्रवीण ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर की सुबह वह और उसका पिता रामस्वरूप खेत में जा रहे थे। जब वह सींसर गांव जाने वाली सड़क के पास पहुंचे तो गांव के ही राजेश, सुरेश, सोमबीर और सुशील ने उन दोनों का रास्ता रोककर गाली-गलौज की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो चारों आरोपियों ने उन दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनके द्वारा शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को आते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जहां से परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed