{"_id":"69518023d9364f9fa20ce3dc","slug":"atal-bihari-vajpayee-inspired-us-to-make-politics-a-service-naresh-bansal-jind-news-c-199-1-jnd1010-146125-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति को सेवा बनाने की प्रेरणा दी : नरेश बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति को सेवा बनाने की प्रेरणा दी : नरेश बंसल
विज्ञापन
28जेएनडी19 : माता भ्रामरी धाम पूजा-अर्चना करने पहुंचे राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल।
जींद। भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने देवभूमि बनभौरी स्थित माता भ्रामरी धाम पहुंच कर माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पुजारी शिव कुमार कौशिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता पं. दीपक बुडायन भी मौजूद रहे।
पत्रकार वार्ता में बंसल ने कहा कि अटल स्मृति दिवस कार्यक्रम के तहत वो हरियाणा पहुंचे हैं। जींद सहित अन्य जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन के माध्यम से राजनीति को सेवा का जरिया बनाने की सीख दी। राजनीति सत्ता का साधन नहीं बल्कि समाज को जोड़ने का माध्यम होनी चाहिए।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं आदर्शों और विचारों पर चलते हुए देश का नेतृत्व कर रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर लगातार काम कर रही है। शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। संवाद