फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Asim, Ajay, Rahul and Billu won the race

Jind News: दौड़ में असीम, अजय, राहुल और बिल्लू ने बाजी मारी

Mon, 27 Feb 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 27 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Asim, Ajay, Rahul and Billu won the race
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में आयोजित 11वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में पलवल का असीम खान प्रथम स्थान पर रहे। मुख्यातिथि के तौर पर नगर परिषद के पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में पलवल का असीम खान प्रथम, 200 मीटर में करनाल का अजय प्रथम, 400 मीटर में फतेहाबाद का राहुल प्रथम, 800 मीटर में जींद का बिल्लू प्रथम, 1500 मीटर में सोनीपत का सुमित प्रथम, 3 हजार मीटर में पलवल का थानेदार प्रथम,110 मीटर हर्डल दौड़ में झज्जर का अमित प्रथम, 400 मीटर हर्डल दौड़ में झज्जर का अमित प्रथम, 2 हजार मीटर स्टीपलचेज में झज्जर का सुमित प्रथम, हाई जंप में रेवाड़ी का साहिल यादव प्रथम, लौंग जंप में फरीदाबाद का मोहम्मद अत्ता सजीद प्रथम, ट्रिपल जंप में पानीपत का ऋतिक प्रथम, पोल वाल्ट में भिवानी का प्रवीन प्रथम, शाटपुट में सोनीपत का कृष प्रथम, हैमर थ्रो मेें झज्जर का अंश प्रथम, डिस्कस थ्रो में रोहतक का रितिक प्रथम स्थान पर रहे। ज्वैलिन थ्रो में पानीपत के दिपांशु प्रथम, 10 हजार मीटर पैदल चाल में जींद का सचिन प्रथम डेकाथलन में भिवानी के राहुल प्रथम रहे। महिला वर्ग में 100 मीटर में झज्जर की नैंसी प्रथम, 200 मीटर में झज्जर की नैंसी प्रथम, 400 मीटर में रोहतक की माही नांदल प्रथम, 800 मीटर में भिवानी की हिना प्रथम स्थान पर रहीं। 1500 मीटर में झज्जर की प्रिया प्रथम तीन हजार मीटर में चरखी दादरी की अंजू प्रथम, 100 मीटर हर्डल रेस में हिसार की खुशबू प्रथम, 400 मीटर हर्डल रेस में झज्जर की मुस्कान प्रथम, 2000 मीटर स्टीपलचेज में सिरसा की जसप्रीत प्रथम, हाई जंप में फतेहाबाद की पूजा प्रथम, लौंग जंप में फतेहाबाद की तमन्ना, प्रथम पोल वाल्ट में हिसार की मुस्कान प्रथम, शाटपुट में अंबाला की दिव्या सिंह प्रथम, डिस्कस थ्रो में हिसार की रिद्धी प्रथम, हैमर थ्रो में झज्जर की दीपांशी प्रथम, पांच हजार मीटर पैदल चाल में फरीदाबाद की आरती प्रथम रही। मुख्यातिथि के तौर पर नगर परिषद के पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला ने शिरकत की तो विशिष्ट अतिथि के तौर पर नप चेयरमैन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा व समाजसेवी बबली पूनिया मौजूद रहे। कैलाश सिंगला ने कहा कि एथलेटिक्स एक ऐसा खेल है जिसमें खिलाड़ी हरदम तरोताजा रहता है। इसमें उसके शरीर के सभी अंग का अभ्यास हो जाता है। उन्होंने कहा कि नरवाना के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनजीत चहल ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर भारत देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि नवदीप स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सभी सुविधाएं सरकार द्वारा मुहैया करवाई गई हैं। बस जरूरत है खिलाड़ियों को यहां अभ्यास कर आगे बढ़ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed