फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ashish Malik Appointed as New SHO of Civil Lines Police Station, Jind

Jind News: आशीष मलिक सिविल लाइन थाना जींद के नए एसएचओ नियुक्त

Thu, 28 May 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ashish Malik Appointed as New SHO of Civil Lines Police Station, Jind
जींद। जिला पुलिस विभाग में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में नई नियुक्तियां की गई हैं।
विज्ञापन

फेरबदल के बाद पीएसआई आशीष मलिक को सिविल लाइन थाना जींद का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। पीएसआई पूजा को महिला थाना जींद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पीएसआई मनोज कुमार को पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा चंद्रपाल को उचाना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। एएसआई रीना को टेंडरी मोड़ चौकी का इंचार्ज बनाया गया है जबकि एएसआई रामनिवास को पटियाला चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई मोनिका को फीडबैक इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नए नियुक्त अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का भरोसा दिलाया है। वहीं पुलिस विभाग को उम्मीद है कि इस बदलाव से आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी और अपराध नियंत्रण में भी मजबूती आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed