फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Asha workers arrested, everyone released on bail from police line

Jind News: आशा कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, सभी को पुलिस लाइन से जमानत पर छोड़ा

Tue, 26 Sep 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 26 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Asha workers arrested, everyone released on bail from police line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। अपनी मांगों को लेकर सोमवार को जिले की 1100 आशा कार्यकर्ताओं में से 1091 आशा कार्यकर्ताओं और 50 के करीब किसानों, सीटू कार्यकर्ताओं, निर्माण मजदूरों, सेवानिवृत्त कर्मियों, युवाओं व महिला समिति कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं। इस दौरान एक आशा कार्यकर्ता बेहोश हो गई, जिसे साथी कार्यकर्ताओं ने संभाला। सबसे पहले किसान सभा के सदस्यों ने गिरफ्तारी दी। इसके बाद आशाओं ने गिरफ्तारी दी। सभी को पुलिस ने बसों में बैठाकर पुलिस लाइन मैदान में छोड़ा। यहां से सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आशा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।
जिला प्रधान नीलम और जिला सचिव राजबाला ने बताया कि प्रदेशभर की 20 हजार आशा कार्यकर्ता पिछले 49 दिन से अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के किसी भी मंत्री या अधिकारियों ने 45 दिन तक आशा कार्यकर्ताओं के साथ कोई बातचीत नहीं की। आशा वर्करों के आंदोलन को भारी जनसमर्थन मिलता देख 22 सितंबर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक राज नारायण कौशिक के साथ बातचीत हुई, जो सकारात्मक रही। लेकिन अगली बैठक एक सप्ताह बाद बुलाने की सरकार की तरफ से घोषणा हुई। आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जेल भरो आंदोलन के माध्यम से मांग की कि बातचीत के लिए आज या कल की बैठक सुनिश्चित की जाए और मांगों का समाधान किया जाए। धरनास्थल पर किसान सभा के राज्य अध्यक्ष बलबीर, फूल सिंह श्योकंद, सतबीर खरल, कपूर सिंह, सुनीता कालीरमन, मंदीप नेहरा, आप आदमी पार्टी की महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन, जिलाध्यक्ष वजीर सिंह ढांडा, सुभाष कौशिक सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

किसान नेता फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली गठजोड़ सरकारों की पूंजीवाद परस्त नीतियों के कारण तमाम मेहनत करने वाले लोगों के जीवन में चौतरफा संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
गिरफ्तारी देने जा रही आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
लघु सचिवालय के सामने से आशा वर्कर पैदल ही जेल की तरफ जाने लगी। पुलिस ने आगे बढ़कर गोहाना रोड पर उनको रोका। डीएसपी रोहताश के साथ आशा वर्करों की काफी बहस भी हुई। इस दौरान आशा वर्कर की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद सभी को बस में बैठाकर पुलिस लाइन में छोड़ा गया।

बॉक्स
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी आशा वर्कर को बसाें में बैठाकर पुलिस लाइन में छोड़ा गया। यहां से सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया।-प्रवीण कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed