{"_id":"5e498cfa8ebc3ee5aa279fdf","slug":"asha-workers-accuse-anm-of-aleva-sub-health-center-for-misbehavior-complaint-sent-to-vij-jind-news-rtk542589480","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलेवा उपस्वास्थ्य केंद्र की एएनएम पर आशा वर्करों ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, विज को भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलेवा उपस्वास्थ्य केंद्र की एएनएम पर आशा वर्करों ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, विज को भेजी शिकायत
विज्ञापन
आशा वर्करों ने अलेवा उपस्वास्थ्य केंद्र की महिला स्वास्थ्य कर्मचारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को दी है।
स्वास्थ्य मंत्री को दी शिकायत में उपस्वास्थ्य केंद्र के तहत आने वाली आशा वर्कर सुमित्रा, ममता, कमलेश, मीना, अर्धना, केलो ने बताया कि अलेवा उपस्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मी कभी भी समय पर नहीं आती है। रोजाना केंद्र पर देर से आती है। समय से पहले उपस्वास्थ्य केंद्र को बंद करके चली जाती है। इसके चलते गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच नहीं हो पाती। समय पर टीकाकरण नहीं होने के अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई अन्य स्कीमों के मामले में महिलाएं वंचित हो रही है। किसी कार्य के लिए स्वास्थ्य कर्मी के पास फोन करते हैं तो फोन नहीं उठाती है। इसके अलावा उपस्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने के बाद उनसे दुर्व्यवहार करती है। हाथ पकड़कर केंद्र से बाहर निकाल देती है। आशा वर्कर से बीएलओ के कार्य करवाने का दबाव बनाती है। काम के मामले में रजिस्टरों को छूने तक नहीं देती। उपस्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले लोगों से चक्कर कटवाती है। स्वास्थ्य वर्कर द्वारा दी जाने वाली इस प्रताड़ना के विरोध में आशा वर्करों ने स्वास्थ्य मंत्री को भेजी शिकायत में महिला कर्मचारी का तबादला दूसरे उपस्वास्थ्य केंद्र पर करवाने की मांग की है।
आरोप निराधार, काम नहीं करने के ढूंढती हैं बहाने : एएनएम
मामले को लेकर अलेवा उपस्वास्थ्य केंद्र की एएनएम जयवंती से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आशा वर्करों द्वारा लगाए आरोप निराधार हैं। आशा वर्कर काम नहीं करने के लिए बहाने ढूंढती हैं। कोरोना वायरस को लेकर की गई बैठक में लोगों के मध्य जाकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा गया था। इसको लेकर किसी भी आशा वर्कर ने काम नहीं किया। इसके लिए बार-बार डॉक्टर तथा उनके द्वारा लोगों के घरों पर पहुंचकर जागरूक करने का काम किया जा रहा है। कहने पर आशा वर्कर कोई काम नहीं करती है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग का काम प्रभावित हो रहा है।