फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arya Sammelan will be held on 23rd on the birth anniversary of Maharishi Dayanand Saraswati.

Jind News: महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर 23 को होगा आर्य सम्मेलन

Thu, 21 Sep 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 21 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Arya Sammelan will be held on 23rd on the birth anniversary of Maharishi Dayanand Saraswati.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर 23 सितंबर को बलिदान दिवस पर खटकड़ टोल पर आयोजित होने वाले आर्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर वीरवार को जींद अर्बन इस्टेट में बैठक हुई। इसमें सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में होशियार सिंह आर्य, सूर्य देव आर्य, किताब सिंह भनवाला, योगाचार्य जोरा सिंह आर्य, पूर्व सरपंच मदन मलिक ने कहा कि आर्य सम्मेलन की सफलता के लिए तैयारी की गई है। इसको लेकर आर्य समाज के लोगों के अलावा आम जनता में उत्साह है। कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना करके देशभर में समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए देश के कोने-कोने में प्रचार किया। अंधविश्वास, पाखंड व मूर्ति पूजा का खंडन करते हुए समाज में जागृति पैदा की। कहा कि वर्तमान सरकार में मिथ्या प्रचार से पुन: ये बुराइयां समाज में बढ़ने लगी हैं। कहा कि 23 सितंबर को होने वाले आर्य सम्मेलन में जहां नशाखोरी, अश्लीलता, अनैतिकता, समगोत्र और माता-पिता की सहमति बिना विवाह आदि कुप्रथाओं के विरोध में आवाज उठाई जाएगी। वहीं अंध विश्वास, पाखंड और मूर्ति पूजा के विरोध में भी पुरजोर आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed