फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Artists created a musical atmosphere with the songs 'You are my temple, you are my worship, you are my God'

Jind News: तुम्ही मेरे मंदिर, तुम्ही मेरी पूजा, तुम्ही देवता हो गीतों से कलाकारों ने बनाया संगीतमय माहौल

Mon, 28 Apr 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 28 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Artists created a musical atmosphere with the songs 'You are my temple, you are my worship, you are my God'
27जेएनडी08: शहर के निजी होटल में आयोजित सुरों की शाम संगीत के दीवाने कार्यक्रम में मुख्याति​थि - फोटो : mathura
जींद। शहर के एक निजी होटल में शनिवार देर शाम को सुरों की शाम संगीत के दीवाने कार्यक्रम का आयोजन सुनील सैनी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में शहर के गायकों ने अपनी सुरीली आवाज से इस शाम को संगीतमय बनाया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर रुद्राक्ष मिड्ढा व वरदान अस्पताल की निदेशक मीना शर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला व उनकी पत्नी सीमा भोला ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मीना सैनी ने तुने ओ रंगीले कैसा जादू किया, पिया पिया बोले मतवाला जिया, बाहों में छुपाके ये क्या किया और तुम्ही मेरे मंदिर, तुम्ही मेरी पूजा, तुम्ही देवता हो गीतों से माहौल को रंगमय किया। प्रो. क्यूटी ने तू जहां-जहां चलेगा, सिंदर ने तेरे मेरे सपने, श्रुति ने आपकी नजरों ने समझा, राजीव सैनी ने तुम जो मिल गए हो, ललिता ने तेरी आंखों के सिवा, शिव ने पल-पल दिल के पास, दिव्या ने तुमसे नाराज नही जिंदगी, वीना भारद्वाज ने हंसता हुआ नूरानी चेहरा गीत गाकर शाम को संगीतमय बनाया।
विज्ञापन

इसमें रुद्राक्ष मिड्ढा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम मानव जीवन में एक नई उमंग पैदा कर देते हैं। डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला और सीमा भोला ने कहा कि इस समय जीवन बहुत व्यस्त हो गया है। ऐसे में अपने और परिवार के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है, लेकिन इस तरह के कार्यक्रम व्यवस्थाओं को खत्म कर जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। इसलिए हमें अवश्य समय निकाल इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। यह कार्यक्रम जहां तनाव को कम करते हैं, वहीं यादों को भी तरोताजा करते हैं। इस अवसर पर सृष्टि संस्था के संयोजक डॉ. विवेक सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed