{"_id":"68e015995c7adf4a0400cd9a","slug":"arrival-of-paddy-increased-in-narwana-mela-mandi-purchase-also-increased-jind-news-c-199-1-jnd1010-141964-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना मेला मंडी में धान की आवक तेज, खरीदी में भी आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना मेला मंडी में धान की आवक तेज, खरीदी में भी आई तेजी
Fri, 03 Oct 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
03जेएनडी20 :नई अनाज मंडी में पहुंची धान की फसल। संवाद
नरवाना। मेला मंडी में धान की आवक तेज हो गई है वहीं मंडी के सभी यार्डों में खरीद भी शुरू हो गई है। मंडी शुक्रवार को 19356 क्विंटल धान की आवक हुई है वहीं अब तक मंडी में कुल 104473 क्विंटल धान आ चुकी है। अब तक 20270 क्विंटल धान खरीद हो चुकी है।
खरीद एजेंसियों की बात करें तो नरवाना अनाज मेला मंडी में दो एजेंसियां खरीद कर रही हैं जिसमें डीएफसी ने अब तक 12985 क्विंटल धान खरीद ली है और हेफेड द्वारा शुक्रवार को 3790 क्विंटल और कुल अब तक 7285 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।
नरवाना के सब यार्ड जैसे धमतान साहिब में शुक्रवार को 3585 क्विंटल धान, सब यार्ड में 85 क्विंटल, धनौरी सब यार्ड में 3126 क्विंटल, कराल में 530 क्विंटल व मंगलपुर में 1354 क्विंटल धान की आवाक हुई है।
विज्ञापन
वही धमतान साहिब सब यार्ड में अब तक 12845 क्विंटल धान आ चुकी है जिसमें से डीएफसी द्वारा अब तक 5885 क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है शुक्रवार को वेयरहाउस द्वारा धमतान साहिब में 465 क्विंटल धान की खरीद की है जो वेयरहाउस द्वारा अब तक 954 क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है धनौरी सब यार्ड में अब तक डीएफएससी द्वारा 1623 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि नरवाना अनाज मंडी में खरीद प्रक्रिया को दुरुस्त रखने के लिए उनकी राइस मिलर्स व मंडी एसोसिएशन के साथ विशेष बैठक हुई है। विभागीय अधिकारियों और मार्केट कमेटी पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि खरीदी गई धान का उठान तुरंत किया जाए ताकि किसानों को मंडी में परेशानी न हो।