फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arrival of 1509 and 1121 varieties of paddy increased in the grain market.

Jind News: अनाज मंडी में बढ़ी 1509 व 1121 किस्म धान की आवक

Fri, 31 Oct 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 31 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Arrival of 1509 and 1121 varieties of paddy increased in the grain market.
30जेएनडी21 : धान की फसल से अटी अनाज मंडी। स्रोत किसान।
उचाना। अनाज मंडी में कुछ दिनों से 1509 व 1121 किस्म धान की आवक बढ़ रही है। आवक बढ़ने से अनाज मंडी के सभी मार्गों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम से छुटकारा दिलाने के लिए अब एक सप्ताह तक हाइवे स्थिति अतिरिक्त मंडी में धान खरीद होगी। अब किसान एक सप्ताह तक अपनी फसल को अतिरिक्त मंडी में लेकर जाएंगे ताकि जो जाम की स्थिति कम हो।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी के आकड़ों के अनुसार, 29 अक्तूबर तक 1509 किस्म धान 80427 क्विंटल व 1121 किस्म धान 75527 क्विंटल की आवक हो चुकी है। धान 1509 बीते साल की अपेक्षा अब तक 8893 क्विंटल कम आई है तो धान 1509 बीते साल की अपेक्षा अब तक 52537 क्विंटल अधिक आई है। निरंतर कुछ दिनों से मंडी में दोनों फसलों की आवक अधिक हो रही है।
विज्ञापन

किसान सुखबीर, राजबीर, मनोज ने कहा कि बीते साल की अपेक्षा इस बार भाव धान 1121, 1509 के कम मिल रहे है। किसान को प्रति एकड़ 20 से 25 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हो रहा है। मार्केट कमेटी सचिव योगेश ने कहा कि अनाज मंडी में अधिक आवक होने से एक सप्ताह तक धान 1121, 1509 अतिरिक्त मंडी में किसान लेकर जाएंगे ताकि जो जाम की स्थिति बनी है वो कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों प्राइवेट बोली पर धान 1509 के अधिक से अधिक भाव 2960 रुपये प्रति क्विंटल, कम से कम 2300 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहे हैं। ऐसे ही धान 1121 के भाव अधिक से अधिक 4000 रुपये प्रति क्विंटल तो कम से कम 3150 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed