फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arrangements deteriorated in Youth Festival, mats thrown at girl students, people climbed on pipes

Jind News: यूथ फेस्टिवल में बिगड़ी व्यवस्थाएं, छात्राओं पर फेंके मैट, पाइप पर चढ़े

Fri, 22 Nov 2024 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Arrangements deteriorated in Youth Festival, mats thrown at girl students, people climbed on pipes
22जेएनडी32: यूथ फे​स्टिवल में प्रस्तुति देते हुए प्रतिभागी। संवाद
नरवाना। केएम राजकीय कॉलेज में सीआरएसयू के युवा कल्याण और सांस्कृतिक निदेशालय के निर्देशन में दो दिवसीय जोनल यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने की। मंच संचालन डॉ. रोहतास नैन, रुचिका जुनेजा, स्वीटी श्योकंद, राजेश श्योकंद व सुलतान सिंह ने किया।
विज्ञापन

सुभाष बराला ने कहा कि यह उत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का मौका प्रदान करता है। यह उत्सव हमें न केवल उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है, बल्कि एक दूसरे से सीखने का अवसर भी प्रदान करता है। युवा कल्याण और सांस्कृतिक विभाग के संयोजक जगबीर दूहन ने बताया कि यूथ फेस्टिवल के पहले दिन सोलो डांस फीमेल, हरियाणवी पॉप सॉन्ग, रिचुअल, जनरल ग्रुप डांस, हरियाणवी स्किट, वन एक्ट प्ले, मिमिक्री तथा सांग विधाओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस अवसर पर कपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश सैनी, डॉ. कपिल शर्मा, उप प्राचार्य कृष्ण कुमार, वाईडब्ल्यूसीए निदेशक डॉ. विजय कुमार, उपनिदेशक डॉ. ममता ढांडा, ओवरऑल इंचार्ज प्रोफेसर लाल सिंह, मेजर सुरेंद्र कुमार, सज्जन कुमार, कीर्ति बेनीवाल, उषा शर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन

बाक्स

पहले दिन काॅलेज प्रबंधन व ड्यूटी स्टाफ सदस्यों का नहीं बन पाया तालमेल

युवा महोत्सव के पहले दिन ही काॅलेज प्रबंधन व ड्यूटी स्टाफ सदस्यों का आपसी तालमेल ज्यादातर ठीक नहीं था। मुख्यातिथि के जाने के बाद माहौल अव्यवस्थित हो गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा अपनी विद्याओं में लेट होने पर आयोजकों को मुख्य मंच पर दर्शकों को लुभाने के लिए कार्यक्रम में बुलाए अन्य कलाकारों की गैप आइटमों का सहारा लेना पड़ा। जिन टीमों को प्रस्तुतियां देनी थी वह भी पूरे तरीके से तैयार नहीं थी। दोपहर तक मंच पर केवल दो पाॅप सॉन्ग व एकल नृत्य की ही प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी थी। गैप आइटम में जिन कलाकारों को बुलाया गया था उन्हें भी पूरा मौका नहीं मिला। इसको लेकर उन्होंने मंच पर ही नाराजगी जाहिर की। इस दौरान कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार सुरेंद्र रोमियो ने अपने कुछ गीतों की प्रस्तुति दी थी, लेकिन अंत में उन्होंने एक गीत की जैसे ही प्रस्तुति शुरु की तो आयोजकों द्वारा पीछे से मंच का पर्दा बंद कर दिया गया। इसके बाद रोमियो ने मंच पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि यह ठीक नहीं है। दोपहर बाद फिर नृत्य कलाकार महबूब खान को मंच पर बुलाया गया, लेकिन उसे भी पूरी प्रस्तुति नहीं देने दी गई। महबूब खान ने भी मंच से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हम पैसे लेकर नहीं आए। आपसी भाईचारे और प्यार प्रेम में आए हैं। उसके बाद भी उनकी प्रस्तुति देते समय गाना बीच में बंद कर दिया गया। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कलाकार महबूब खान मंच से उतरकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
कार्यक्रम के दौरान मौजूद पुलिस कर्मचारी का भी गुस्सा फूटा और वह स्टेज पर चला गया और कहा कि यहां जो सुरक्षा के लिए आयोजन समिति बनाई हुई है, वह कर्मचारियों का कोई साथ नहीं दे रही। चार पुलिस कर्मचारी कहां-कहां जाएंगे। इसके अलावा बीच-बीच में बिजली के जाने से मंच पर संबोधित करने वालों को परेशानी हो रही थी। छात्र इतने उत्साहित थे कि वह अपने आप को रोक नहीं पाए और पाइपों पर चढ़ गए। कुछ छात्रों ने तो बैठने के लिए बिछाए गए मैट तक छात्राओं पर उठाकर फेंक दिए।

बाॅक्स

प्रतिभागी छात्र मंच पर प्रस्तुतियां देने के लिए तैयार नहीं थे, तब तक गैप आइटम करवाने पड़े। बाहर से आए कलाकार क्यों नाराज हुए इस बारे में जानकारी नहीं है। जहां तक व्यवस्था की बात है तो सभी स्टाफ सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। हो सकता है थोड़ी-बहुत कमी रही हो उसे दूर किया जाएगा।

–डाॅ. मीनू सिंह, प्राचार्या, केएम कालेज, नरवाना।

22जेएनडी32: यूथ फेस्टिवल में प्रस्तुति देते हुए प्रतिभागी। संवाद

22जेएनडी32: यूथ फेस्टिवल में प्रस्तुति देते हुए प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed