{"_id":"6a008d32e8488ed1f3041f35","slug":"applications-invited-for-disaster-management-awards-jind-news-c-199-1-jnd1010-153153-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित
Mon, 11 May 2026 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 11 May 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
जींद। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति और संस्थान 30 सितंबर तक आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
डीसी ने बताया कि यह वार्षिक पुरस्कार आपदा रोकथाम, बचाव, राहत, पुनर्वास और नवाचार जैसे क्षेत्रों में निस्वार्थ सेवा करने वाले भारतीय नागरिकों और संस्थानों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार की घोषणा प्रतिवर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है।
केवल भारतीय संस्थान, स्वैच्छिक संगठन और नागरिक ही इसके पात्र हैं। आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण देना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह पुरस्कार समाज में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और सेवा भाव को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।