फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Application in Rajiv Gandhi Government Polytechnic Institute from June 9

Jind News: राजीव गांधी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आवेदन 9 जून से

Sat, 03 Jun 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 03 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Application in Rajiv Gandhi Government Polytechnic Institute from June 9
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा निदेशालय पंचकूला ने राजकीय भौतिक संस्थानों में दाखिले लेने का शेड्यूल जारी कर दिया है। नरवाना के राजीव गांधी बहुतकनीकी संस्थान में विद्यार्थी नौ जून से आवेदन कर सकेंगे।
संस्था के एडमिशन प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आवेदन करने से लेकर फीस जमा काउंसिलिंग सीट अलॉट होने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। संस्थान अलॉट होने के बाद विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर संबंधित संस्थान में जाकर ऑफलाइन रिपोर्ट करनी होगी। विद्यार्थियों को अपने साथ अपने सभी मूल दस्तावेज व ऑनलाइन आवेदन करने की रसीद लेकर जानी होगी।
विज्ञापन

वहीं संस्था के प्राचार्य जसवंत सिंह ने बताया कि राजीव गांधी राजकीय बहु तकनीकी संस्थान नरवाना में विभिन्न ब्रांच की 360 सीटों के लिए दाखिले की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी हो चुका है। सभी विद्यार्थियों ध्यानपूर्वक अपना आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल
राजीव गांधी राजकीय बहु तकनीकी संस्थान के प्राचार्य जसवंत सिंह ने बताया कि डीईटी में आवेदन नौ जून से 17 जुलाई तक होगी। मेरिट लिस्ट 24 जुलाई को, पहली कांउसिलिंग 8-10अगस्त, सीट अलॉटमेंट 11 अगस्त, फिजिकल रिपोर्टिंग 11 से 16 अगस्त, दूसरी काउंसिलिंग 18 से 21 अगस्त, सीट अलॉटमेंंट 23 अगस्त व फिजिकल रिपोर्टिंग 24 से 25 अगस्त तक होगी। वहीं डीईटी-एल का एडमिशन शेड्यूल, जिसमें आवेदन 13 जून से 24 जुलाई, मेरिट लिस्ट 27 जुलाई, पहली काउंसिलिंग 28 जुलाई से एक अगस्त, सीट अलॉटमेंट तीन अगस्त, फिजिकल रिपोर्टिंग चार से सात अगस्त, दूसरी काउसिलिंग नौ से 11 अगस्त, सीट अलॉटमेंट 14 अगस्त और फिजिकल रिपोर्टिंग 24 से 25 अगस्त तक होगी।


रजिस्ट्रेशन के लिए यह कागजात जरूरी

राजीव गांधी राजकीय बहु तकनीकी संस्थान के प्राचार्य जसवंत सिंह ने बताया कि बहुतकनीकी संस्थान में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए विद्यार्थियों को परिवार पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, आधार कार्ड, निजी मोबाइल नंबर एवं ईमेल, आवास प्रमाण पत्र, आरक्षण जाति प्रमाण पत्र, परिवार की आमदनी का प्रमाण पत्र व फीस पेमेंट का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed