फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Any kind of negligence will not be tolerated during monsoon season: DC

मानसून के सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीसी

Wed, 02 Jul 2025 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Any kind of negligence will not be tolerated during monsoon season: DC
जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बरसाती सीजन को लेकर की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि मानसून के सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन के लिए सभी अधिकारी गंभीरता से काम करें और किसी भी सूरत में पानी जमा नहीं हो। इसके लिए पंप सेट को दुरूस्त रखें।
विज्ञापन


जिस भी क्षेत्र में पानी एकत्रित होता है, उस क्षेत्र में प्वाइंट वाइज अधिकारियों की ड्यूटियां निर्धारित करें ताकि उस क्षेत्र की पानी निकासी की जा सके। डीसी मोहम्मद इमरान ने लघु सचिवालय के सभागार में बाढ़ नियंत्रण उपायों एवं उपलब्ध संसाधनों के संबंध में आयोजित अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

डीसी ने रेलवे विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के दोनों रेलवे अंडरपास में बरसात होने के दौरान पानी निकालने की व्यवस्था समय रहते करें, ताकि आमजन को आवागमन करने में कोई परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान नगर परिषद, जन स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों ने डीसी को बताया कि जलभराव की समस्या के निपटान के लिए शहरी क्षेत्र में 49 फिक्स पंप सेट और पांच मोबाइल पंप सेट हैं।

इस अवसर पर एसपी कुलदीप सिंह, एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, नगराधीश डॉ. आशीष देशवाल, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता पुनीत राय, सौरभ, भानु प्रकाश, दीपक, सतीश गर्ग, नगर परिषद ईओ ऋषिकेश चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed