फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Another teenager who escaped from Kalam Bal Ashram met Hansi

कलाम बाल आश्रम से फरार हुई दूसरी किशोरी हांसी से मिली

Wed, 15 Sep 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Another teenager who escaped from Kalam Bal Ashram met Hansi
कलाम बाल आश्रम से सोमवार शाम को फरार हुईं दोनों किशोरियां मिल गई हैं। इसमें एक किशोरी को तो पुलिस व बाल संरक्षण विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह ही शहर के बस अड्डे के नजदीक से बरामद कर लिया था। जबकि दूसरी लड़की हांसी से मिली है। फिलहाल हांसी में मिली किशोरी को हांसी के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। किशोरी ने बताया कि वह आश्रम में नहीं रहना चाहती और वह वहां की बंदिश से छुटकारा पाकर अपने घर जाना चाहती है। किशोरी से हांसी के वन स्टॉप सेंटर में पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद जिला बाल संरक्षण की टीम हांसी से उसे जींद के कलाम बाल आश्रम में लेकर आएगी। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि आश्रम से फरार हुई दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। एक लड़की को मंगलवार को आश्रम में पहुंचा दिया था, जबकि दूसरी लड़की हांसी के वन स्टॉप सेंटर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed