फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Another accused arrested for taking a loan of Rs 1272215 by creating a fake person in the bank

बैंक में फर्जी व्यक्ति खड़ा कर 1272215 रुपये का लोन लेने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Sep 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for taking a loan of Rs 1272215 by creating a fake person in the bank
फर्जी आदमी दिखाकर बैंक से 1272215 रुपये का लोन लेने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी मखंड गांव निवासी आशीष कुमार बंसल को गिरफ्तार कर लिया है। बंसल फिलहाल उचाना में रह रहा है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने इससे पहले ढाठरथ गांव निवासी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

संत नगर के शमशेर सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सेना से सेवानिवृत्त है। 2004 में उसने जोगिंद्र नगर में 184 गज का मकान रीटा देवी से लिया था। उसने वर्ष 2013 में मकान की रजिस्ट्री करवा दी थी। फिर बैंक कर्मचारियों ने बताया था कि इस मकान पर 12 लाख 72 हजार 215 का लोन लिया हुआ है। जांच करने पर पता चला कि उचाना मंडी की राजेंद्र कॉलोनी निवासी आशीष कुमार और छातर गांव के शमशेर ने बैंक में फर्जी आदमी को खड़ा कर 1272215 रुपये का लोन ले लिया था। इस धोखाधड़ी में तहसील कार्यालय स्टाफ जींद की भी मिलीभगत थी। उन्होंने बैंक से वर्ष 2013 में ही लोन ले लिया था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को नामजद कर तहसील स्टाफ जींद के खिलाफ धोखाधड़ी कर बैंक से फर्जी लोन देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस पर लिया है। इस दौरान पूरे मामले की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed