{"_id":"696a90acffe7bf116c014d49","slug":"annual-exams-will-be-held-in-march-and-students-will-take-supplementary-exams-in-april-jind-news-c-199-1-jnd1010-147056-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मार्च में होंगी वार्षिक परीक्षाएं, अप्रैल में सप्लीमेंट्री एग्जाम देंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मार्च में होंगी वार्षिक परीक्षाएं, अप्रैल में सप्लीमेंट्री एग्जाम देंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
16जेएनडी01: समाधान शिविर में अधिकारियों की बैठक लेती सीटीएम मोनिका रानी। स्रोत प्रशासन
- फोटो : chineni news
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शिक्षा निदेशालय की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025 -26 के अंतर्गत कक्षा पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं व सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में वार्षिक परीक्षाएं मार्च में और सप्लिमेंटरी परीक्षाएं अप्रैल में आयोजित की जाएंगी।
जिले में कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 12 मार्च से प्रारंभ होंगी और 25 अप्रैल तक चलेंगी। विभिन्न कक्षाओं के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, ईवीएस, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू सहित ड्राइंग, म्यूजिक (वोकल/इंस्ट्रूमेंटल), होम साइंस एवं एग्रीकल्चर विषयों की परीक्षाएं निर्धारित दिनांक पर करवाई जाएंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं निर्धारित डेटशीट के अनुसार ही आयोजित की जाएं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।
वहीं राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के प्रावधानों के तहत उन विद्यार्थियों के लिए अप्रैल में सप्लिमेंटरी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा जो वार्षिक परीक्षा में असफल रह जाते हैं या अपने प्राप्त अंकों में सुधार करना चाहते हैं। कक्षा बालवाटिका से पांचवीं तक की सप्लिमेंटरी परीक्षाएं 20 से 25 अप्रैल तक आयोजित होंगी जिनमें मौखिक व लिखित दोनों प्रकार के मूल्यांकन शामिल होंगे। वहीं, कक्षा छठी से आठवीं तक की सप्लिमेंटरी परीक्षाएं 20 अप्रैल से 1 मई तक करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से कहा किया है कि वे डेटशीट अपने विद्यालय प्राचार्या के साथ साझा करें और इसके अनुसार परीक्षाओं का सुचारु आयोजन सुनिश्चित करें।
साथ ही एससीईआरटी की ओर से उपलब्ध करवाई गई प्रश्न प्रत्र को मुद्रित कर विद्यालयों की छात्र संख्या के अनुसार उपलब्ध करवाना अनिवार्य किया गया है। निर्देश में कहा गया है कि सभी परीक्षाओं का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जाएगा। परीक्षा आयोजन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।