{"_id":"65db848196eaed352b045a4f","slug":"annual-assessment-for-classes-3-to-5-will-start-from-march-1-jind-news-c-199-1-sroh1009-113489-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कक्षा 3 से 5 तक का वार्षिक आकलन 1 मार्च से शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कक्षा 3 से 5 तक का वार्षिक आकलन 1 मार्च से शुरू होगी
Sun, 25 Feb 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
25जेएनडी02: राजेश वशिष्ठ।
जींद। कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों का वार्षिक आकलन एक मार्च से शुरू होगा। इसके लिए विभाग की तरफ से सभी प्राथमिक अध्यापकों को वार्षिक आकलन से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
इसमें पहले मौखिक आकलन होगा। जिसके लिए एक-एक कॉपी मौखिक आकलन प्रपत्र, उत्तर प्रपत्र व दिशा-निर्देशों की संकूल के माध्यम से प्रिंट निकालकर व स्वयं विद्यालय स्तर पर प्रिंट निकालकर एक-एक करके बच्चे को बुलाना है और आकलन करना है।
इसमें विद्यार्थी जो भी जवाब देगा उसको उतर प्रपत्र में दर्ज करना है। उसके बाद लिखित आकलन होगा। जिसके लिए प्रिंट फॉर्म में आकलन प्रपत्र उपलब्ध होंगे। जिन पर आकलन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतिदिन आकलन करने के बाद आकलन प्रपत्र का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम ऑनलाइन एप के माध्यम से संबंधित लिंक व ऑप्शन पर अपडेट करना होगा। इसके लिए बच्चों की तैयारी करवाई जाएगी। इसमें निर्देश दिए हैं कि आकलन के दौरान कोई भी विद्यार्थी अनुपस्थित न हो, वार्षिक दक्षताओं के अनुसार बच्चों का अभ्यास करवाएं।
इस दौरान विद्यालय से कुछ अध्यापकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में भी हो सकती है। उनके स्थान पर विद्यालय में उपलब्ध अध्यापक बच्चों का आकलन करें। यदि मौखिक आकलन प्रपत्र एप के माध्यम से आते हैं और निर्धारित समय पर विद्यालय में इंटरनेट की किसी भी कारण से अनुपलब्धता रहती है तो एक-एक कॉपी प्रिंट करवाकर बच्चे का मौखिक आकलन कर प्रत्येक बच्चे के जवाब उतर प्रपत्र में दर्ज किए जाएं।