फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   anna team protest with black eyebrow

आंखों पर काली पट्टी बांधकर अन्ना टीम का विरोध प्रदर्शन

Thu, 05 Dec 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
anna team protest with black eyebrow
आंखों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : Jind
दुष्कर्म के मामलों में जल्द न्याय और कठोर सजा की मांग को लेकर अन्ना टीम ने लघु सचिवालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें आर्य समाज की प्रबंधक विनीता गुलाटी ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था इतनी लचर हो गई है कि दुष्कर्म के दोषियों को फांसी मिलने में एक दशक का समय लग जाता है। 2012 में निर्भया हत्याकांड में आज तक सजा नहीं हुई है। अब हैदराबाद में एक और बेटी को निशाना बनाया गया। इसके दोषियों को जल्द और कड़ी सजा मिलनी चाहिए। प्रदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही लड़कियों ने भी भाग लिया। सोनिका ने कहा कि जब चालान के डर से लोग हेलमेट पह सकते हैं तो फांसी जैसी कड़ी सजा के डर से लोग दुष्कर्म जैसी घटनाएं करते हुए सौ बार सोचेंगे। ऐसे में न्यायिक व्यवस्था में तेजी लाई जाए और इस तरह के अपराधियों को जल्द सरेआम फांसी दी जाए। अन्ना टीम के सदस्य सुनील वशिष्ट ने कहा कि प्रदर्शन अंधी हो चुकी व्यवस्था को जगाकर लोगों को जल्द न्याय दिलवाने के लिए किया गया है। इस मौके पर शारदा आसरी, विनीता गुलाटी, सोनिका, शीतल, भारती आर्य, सुप्रिश, किरण, नीरू, मनीषा, आशु, आशीन, रानी, सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed