फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anmol became the winner in 40 kg and Arun in 61 kg

Jind News: 40 किलोग्राम में अनमोल और 61 किलोग्राम में अरुण बने विजेता

Sat, 19 Jul 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 19 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Anmol became the winner in 40 kg and Arun in 61 kg
18जेएनडी12-बॉक्सिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन जीत के लिए पसीना बहाते हुए खिलाड़ी। संवाद - फोटो : यमुना पुल से निकलते वाहन। संवाद
उचाना। आरोही मॉडल स्कूल घसो खुर्द में चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का समापन हुआ। शुक्रवार को स्पर्धा में जीत को लेकर खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। पहले दिन लड़कियों के मुकाबले हुए तो दूसरे दिन लड़कों के मुकाबले हुए। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन सचिव वेदप्रकाश ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से युवाओं को आगे आने के अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन

बॉक्सिंग को लेकर युवाओं का रुझान निरंतर बढ़ रहा है जो भविष्य के लिए बॉक्सिंग के खेल के लिए अच्छे संकेत हैं। प्रतिभाओं की ग्रामीण अंचल में कोई कमी नहीं है। प्रतिभाओं को अगर अवसर मिले तो वह आगे आते हैं। इस तरह के आयोजन होने से प्रतिभाओं को आगे आने के अवसर मिलते हैं। युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ-साथ दूसरों को नशे से बचने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी दिलाया गया। इस मौके पर आशीष कोच, वीरेंद्र सिहाग, सुलोचना और मंदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम
लड़कों की प्रतियोगिता के 33 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु प्रथम, 35 किलोग्राम भार वर्ग में घनश्याम प्रथम, 37 किलोग्राम भार वर्ग में जतिन प्रथम, 40 किलोग्राम भार वर्ग में अनमोल प्रथम, 43 किलोग्राम भार वर्ग में अंशुल प्रथम, 46 किलोग्राम में प्रतीक, 49 किलोग्राम भार वर्ग में हर्ष प्रथम, 52 किलोग्राम भार वर्ग में मिलन प्रथम, 55 किलोग्राम भार वर्ग में अतुल प्रथम, 58 किलोग्राम भार वर्ग में विराट प्रथम, 61 किलोग्राम भार वर्ग में अरुण प्रथम, 64 किलोग्राम भार वर्ग में नीतिन प्रथम, 67 किलोग्राम भार वर्ग में शौर्य प्रथम और 70 किलोग्राम में रौनक ने प्रथम स्थान हासिल किया।

18जेएनडी12-बॉक्सिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन जीत के लिए पसीना बहाते हुए खिलाड़ी। संवाद

18जेएनडी12-बॉक्सिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन जीत के लिए पसीना बहाते हुए खिलाड़ी। संवाद- फोटो : यमुना पुल से निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed