{"_id":"6a9732cda042567e290d55fd","slug":"ankits-father-was-overjoyed-with-his-victory-at-pu-saying-it-was-a-proud-moment-jind-news-c-17-1-rtk1052-913860-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीयू में अंकित की जीत से पिता गदगद, बोले-गर्व का पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीयू में अंकित की जीत से पिता गदगद, बोले-गर्व का पल
विज्ञापन
जींद। जिले के पेंगां गांव निवासी अंकित बिढान ने करीब दो साल की चुनावी तैयारियों और मेहनत के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। अंकित की जीत से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
चुनाव के दौरान परिवार अंकित का हौसला बढ़ाने चंडीगढ़ पहुंचा था। पिता सत्यवान ने बताया कि उन्होंने बेटे को साथियों के साथ मजबूती से चुनाव लड़ने और पूरी मेहनत करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि गांव से निकलकर पंजाब यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष पद तक पहुंचना पूरे परिवार और पेंगां गांव के लिए गर्व की बात है।
परिवार ने अंकित की जीत को सबसे बड़ी खुशी बताया। वहीं गांववासियों को उम्मीद है कि वह छात्र हितों की आवाज मजबूती से उठाकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे।
विज्ञापन
अंकित के पिता सत्यवान मई में जींद शुगर मिल से मोटर पंप अटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह मिल में डायरेक्टर भी रह चुके हैं। मां गृहिणी हैं। परिवार फिलहाल जींद के अर्बन एस्टेट में रहता है। अंकित के दो भाई हैं, जिनमें से सुमित घर पर रहता है जबकि बहन नीरू शादीशुदा हैं।
2021 से एबीवीपी से जुड़े, दो साल पहले शुरू की चुनावी तैयारी
अंकित वर्ष 2021 से एबीवीपी से जुड़े हुए हैं। छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया और संगठनात्मक स्तर पर भी काम किया। इस चुनाव की तैयारी उन्होंने करीब दो साल पहले शुरू कर दी थी। इस दौरान उन्होंने लगातार विद्यार्थियों से संपर्क बढ़ाया और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को समझने के साथ संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। लंबे समय से चल रही उनकी तैयारी का परिणाम चुनाव में मिली जीत के रूप में सामने आया।
पहला चुनाव लड़ा और सीधे अध्यक्ष पद पर जमाया कब्जा
अंकित बिढान का पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए यह पहला चुनाव था। इससे पहले उन्होंने कोई छात्र संघ या राजनीतिक चुनाव नहीं लड़ा था। वर्ष 2021 से एबीवीपी के साथ सक्रिय रूप से काम करते हुए उन्होंने संगठन में अपनी पहचान बनाई और इसी सक्रियता के चलते उन्हें अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया। एबीवीपी प्रत्याशी अंकित बिढान को चुनाव में 2879 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 500 से अधिक मतों के अंतर से हराया। अंकित करीब छह साल पहले जींद के डीएवी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। उन्होंने विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद विधि विभाग से कानून की पढ़ाई की। वर्तमान में वह विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल इंक्लूजन में पीएचडी शोधार्थी हैं।
पीयू की छात्र राजनीति में जींद का दबदबा, तीन युवाओं ने संभाली अध्यक्ष की कमान
जींद। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की छात्र राजनीति में हरियाणा के युवाओं का दबदबा लगातार कायम है। अब अंकित बिढान के अध्यक्ष चुने जाने के साथ हरियाणा से इस पद तक पहुंचने वाले विद्यार्थियों की संख्या पांच हो गई है। खास बात यह है कि इनमें तीन अध्यक्ष जींद जिले से जुड़े हैं। हरियाणा से पीयू छात्र परिषद के अध्यक्ष बनने का सिलसिला वर्ष 2000 में जींद के भूपेंद्र बूरा ‘भूप्पी’ ने शुरू किया था। उन्होंने बिना किसी राजनीतिक दल के प्रत्यक्ष समर्थन के छात्र इकाइयों के सहयोग से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। वर्ष 2022-23 में जींद के आयुष खटकड़ ने आम आदमी पार्टी के समर्थन से अध्यक्ष पद हासिल किया। अब उचाना क्षेत्र के गांव पेंगां के अंकित बिढान ने एबीवीपी के प्रत्याशी के तौर पर 2879 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। अंकित की जीत के साथ जींद से पीयू अध्यक्ष बनने वालों की संख्या तीन हो गई है। हरियाणा से अध्यक्ष बनने वाले अन्य दो विद्यार्थियों में वर्ष 2015-16 में एनएसयूआई के दिव्यांशु बुद्धिराजा और वर्ष 2024-25 में अनुराग दलाल शामिल हैं। पीयू की छात्र राजनीति में हरियाणा के पांच अध्यक्षों में तीन का संबंध जींद जिले से रहा है।