Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anjali emerged as the winner in the Constitution competition.

Jind News: संविधान प्रतियोगिता में अंजली रही विजेता, 3100 रुपये का मिला प्रथम पुरस्कार

Wed, 25 Nov 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Anjali emerged as the winner in the Constitution competition.
फोटो 24जेएनडी15-संविधान विषय पर हुई प्रतियोगिता में मौजूद विद्यार्थी और सदस्य। स्रोत सदस्य
जींद। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ जिला की ओर से मंगलवार को एक निजी स्कूल में संविधान विषय पर प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लेकर संविधान से जुड़े सवालों पर अपनी जानकारी और समझ का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना की अंजली ने प्रथम स्थान हासिल कर 3100 रुपये का पुरस्कार जीता। इसी स्कूल की गरिमा ने 2100 रुपये के साथ दूसरा और रिंपी ने 1100 रुपये के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा टॉप-20 विद्यार्थियों को 500-500 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र भी दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम जिला प्रधान सत्यपाल पातलान की अध्यक्षता में हुआ। वार्ड-23 के एमसी प्रतिनिधि बलवंत सिंहमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संचालन जिला सचिव राजेश राठी ने किया। संघ की ओर से मुख्य अतिथि बलवंत सिंहमार को शॉल, स्मृति चिह्न और संविधान की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के पूर्व प्रधान दलबीर आल्याहन ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा लिखित संविधान ने देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार देकर एकता के सूत्र में बांधा है। संविधान के मूल्यों को समझना और उनका पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी को मिलकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

इस दौरान सुलतान मेहंदिया, सतीश काजल, गुलाब सिंह निंबड़िया, कमलेश कुमारी, गीता देवी, अमित कुमार, पुरुषोत्तम, रोशन लाल, सुभाष ग्रोवर और रणधीर सिंह रंगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed