{"_id":"6a5926ea7935af3fa6053014","slug":"angry-farmers-blocked-the-assandh-panipat-road-after-getting-two-hours-of-electricity-instead-of-eight-jind-news-c-199-1-jnd1012-156809-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आठ घंटे की जगह मिल रही दो घंटे बिजली, गुस्साए किसानों ने असंध पानीपत रोड को किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आठ घंटे की जगह मिल रही दो घंटे बिजली, गुस्साए किसानों ने असंध पानीपत रोड को किया जाम
विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी02-भिवानी रोड ओवरब्रिज से रात को अंधेरे में गुजर रहे वाहन। संवाद
सफीदों। खेतों में नियमित रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से नाराज मलिकपुर, खेड़ा खेमावती और धर्मगढ़ गांव के किसानों ने वीरवार को असंध-पानीपत रोड पर सरना खेड़ी मोड़ के पास जाम लगा दिया। किसानों ने सड़क के बीच बाइक खड़ी कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को करीब आधे घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का आरोप है कि खेतों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली नहीं मिल रही जिससे धान की फसल प्रभावित हो रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली निगम के एक्सईएन विनीत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि फसल सीजन के दौरान शेड्यूल के अनुसार नियमित बिजली उपलब्ध कराई जाएगी और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
किसान कलमजीत, गौरव, राजीव, सुरेंद्र, राजा का कहना है कि धान की रोपाई के बाद फसल को लगातार सिंचाई की जरूरत होती है लेकिन उन्हें आठ घंटे की जगह मुश्किल से दो घंटे ही बिजली मिल रही है। बारिश नहीं होने के कारण धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।