फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Angry bride in wedding DJ absence, the procession returned Beating

विवाह में डीजे न होने से दूल्हा नाराज, बारात बैरंग लौटी

Tue, 08 Jul 2014 01:01 AM IST
जींद, अमर उजाला/ब्यूरो
जींद, अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 08 Jul 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शादी में वधू पक्ष द्वारा डीजे का प्रबंध न किए जाने पर दूल्हा विवाह स्थल पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर वधू और वर पक्ष के लोग आमने सामने हो गए। मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा।

वधू पक्ष के लोगों ने दहेज में इनोवा कार मांगने का आरोप लगाया है। सोमवार को दिनभर पंचायतों का दौर चलता रहा। 15 घंटे चली पंचायत में भी कोई हल नहीं निकला। कई बाराती शहर से बाहर डेरा डाले थे, जबकि बारात में शामिल बुजुर्ग पंचायत में डटे थे।
विज्ञापन


 सोमवार देर शाम तक बात सिरे नहीं चढ़ सकी। बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। क्षेत्र की एक लड़की की शादी गांव मिर्चपुर निवासी अश्वनी के साथ रविवार रात को तय हुई थी। रविवार देर शाम बारात मोहल्ले में पहुंची, लेकिन मध्यरात्रि तक दूल्हा के कहीं अतापता नहीं था। वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष से दूल्हा न पहुंचने के बारे में पूछा तो बताया गया कि दूल्हा डीजे की मांग कर रहा है। वधू पक्ष ने फोन पर दूल्हे अश्वनी से संपर्क साधा तो वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। इसको लेकर वधू पक्ष और वर पक्ष के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर वधू पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। बताया गया कि उस दौरान दूल्हा शहर के हिसार रोड पर खड़ा था। मामले की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दूल्हे अश्वनी और उसके पिता वीरभान से पूछताछ की। वधू पक्ष ने वर पक्ष के खिलाफ दहेज में इनोवा मांगने का आरोप लगाया।

क्या कहते हैं लड़की के परिजन
लड़की के परिजनों ने बताया कि उन्होंने पहले बाइक और तीन अंगुठियों की मांग की थी जो पूरी कर दी गई थी, लेकिन उसकी मांग थी कि अगर इनोवा गाड़ी मिलेगी तो ही विवाह होगा। हम उसकी ये मांग पूरी नही कर सके। इसलिए उसने विवाह स्थल पर आने से मना कर दिया और लड़की की शादी नहीं हो पाई।

क्या कहता है दूल्हा
दूल्हे अश्वनी ने बताया कि दहेज कि कोई मांग नहीं की थी मेरे पिता के साथ डीजे को लेकर थोड़ा सा विवाद हो गया था। मैंने दोस्तों के दबाव में आकर कहा कि डीजे लेकर आओ उनको डांस करना है। मेरी पिता जी से कुछ नाराजगी थी जिस कारण वह एक डेढ़ घंटे लेट हो गया। इसी कारण लड़की के घर वालों ने आरोप लगा दिया कि दहेज कि मांग कि है। उनकी इच्छा है कि वह लड़की को मान-सम्मान के साथ लेकर जाए।



दूल्हा पीएचडी, दुल्हन जेबीटी
विवाह में डीजे को लेकर बखेड़ा करने वाला दूल्हा अनपढ़ नहीं, बल्कि पीएचडी है। जबकि उसकी दुल्हन जेबीटी है।

क्या कहते हैं शहर थाना प्रभारी
शहर थाना प्रभारी बलवंत ने बताया कि उन्हें रात को सूचना मिली थी कि मिर्चपुर से बारात आई है। लड़की वालों ने शादी करने से इंकार दिया। जांच के दौरान पाया गया कि दूल्हे और उसके पिता में डीजे को लेकर कहासुनी हुई थी। डीजे न होने के कारण दूल्हा दो-ढाई घंटे लेट हो गया था। इसको लेकर वर और वधू पक्ष के लोग आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच पंचायत का सिलसिला जारी है। पंचायत क्या निर्णय लेती है उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed