फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anger over stoppage of nine months' salary of trainee Patwaris

Jind News: प्रशिक्षु पटवारियों का नौ माह का वेतन रुकने पर रोष

Sat, 04 Oct 2025 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Anger over stoppage of nine months' salary of trainee Patwaris
04जेएनडी10: पटवार भवन में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में मौजूद पटवारी एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत :
जींद। पटवार भवन में आयोजित कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा की बैठक में शनिवार को नवनियुक्त प्रशिक्षु पटवारियों को नौ महीने से वेतन नहीं मिलने पर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। राज्य प्रधान जयवीर चहल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पंचकूला में नवनियुक्त पटवारियों के राज्यस्तरीय सम्मेलन में सात जनवरी को घोषणा की थी कि उन्हें प्रशिक्षण अवधि में पूरा वेतन, प्रशिक्षण अवधि को सेवा अवधि मानने, प्रशिक्षण अवधि को डेढ़ साल की बजाय एक साल करने की घोषणा की थी। इसके बावजूद उसका नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। इसके विरोध में छह अक्टूबर से लेकर दस अक्टूबर तक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। नौ अक्टूबर को सांकेतिक धरना देकर डीसी को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा। अगर सरकार नोटिफिकेशन जारी नहीं करती है तो हरियाणा भर के पटवारी व कानूनगो काली दीवाली मनाएंगे। इस अवसर पर महासचिव सन्नी दहिया, संदीप धनखड़, विकास राठी, सन्नी डागर, सूरजभान खोखर, दिलावर वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed