फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anger over rejection of applications of 32 thousand laborers

Jind News: 32 हजार मजदूरों के आवेदनों को निरस्त किए जाने से रोष

Tue, 04 Feb 2025 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Anger over rejection of applications of 32 thousand laborers
03जेएनडी30-पांच फरवरी को होने वाले प्रदर्शन को लेकर जानकारी देते निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री य - फोटो : संवाद
नरवाना। निर्माण कार्य मजदूर-मिस्त्री यूनियन मांगों को लेकर नरवाना में पांच फरवरी को प्रदर्शन करेगी। संयोजक सुरेश कुमार व जिला संयोजक कामरेड पाल सिंह ने बताया कि श्रम कल्याण विभाग द्वारा 32 हजार मजदूरों के आवेदनों को निरस्त किए जाने से मजदूरों में भारी रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

काॅ. पाल सिंह ने कहा कि भवन निर्माण से जुड़े सभी पात्र मजदूरों को बोर्ड में पंजीकरण जब तक नहीं हो जाते, तब तक आंदोलनों से यूनियन पीछे नहीं हटेगी। यूनियन की मांग है कि निरस्त किए गए अभी तक के सभी आवेदनों के पात्र मजदूरों को स्वीकृत किया जाए। 90 दिन की कार्य स्लिप को प्रमाणित करने का अधिकार रजिस्टर्ड यूनियनों को दिया जाए। पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र की शर्त को हटाया जाए। विभागीय भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर लखनपाल सिंह, पाला राम दबलैन, ईश्वर सिंह हथो, राजेश, सतबीर व हरिकेश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed